लाइव न्यूज़ :

सीरिया वॉर: तुर्की के हमले से निपटने के लिए कुर्द प्रशासन ने किया दश्मिक से समझौता, मदद करेंगे सीरियाई सैनिक

By भाषा | Updated: October 14, 2019 10:34 IST

सीरियाई समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा था कि तुर्की से निपटने के लिए सेना अपने सैनिकों को भेज रही है। इसके बाद इस समझौते की घोषणा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुर्द प्रशासन ने इस समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। अंकारा की ओर से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए यह समझौता किया गया है।

उत्तर सीरिया में कुर्द प्रशासन ने तुर्की से लगी सीमा के पास सीरियाई सैनिकों की तैनाती के लिए दमिश्क सरकार के साथ समझौते की रविवार को घोषणा की। अंकारा की ओर से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए यह समझौता किया गया है। कुर्द प्रशासन ने फेसबुक पर एक बयान में कहा, ‘‘ इन खतरों का सामना करने और उनसे निपटने के लिए, सीरियाई सरकार के साथ एक समझौता किया गया है... ताकि सीरियाई-तुर्की सीमा पर कुर्द नेतृत्व वाले ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एसडीएफ) की मदद के लिए सीरियाई सेना को तैनात किया जा सके। ’’

कुर्द प्रशासन ने इस समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। सीरियाई समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा था कि तुर्की से निपटने के लिए सेना अपने सैनिकों को भेज रही है। इसके बाद इस समझौते की घोषणा की गई।

तुर्की के हमले में सीरिया में रविवार को 26 नागरिकों की मौत

सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की के हमले में रविवार को कम से कम 26 नागरिकों की मौत हो गयी। एक युद्ध निगरानी संस्था ने इसकी जानकारी दी है। सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने बताया है कि मरने वालों में से दस लोग हवाई हमले में मारे गए हैं। इस दौरान ‘फ्रांस 2’ टेलीविजन की एक महिला पत्रकार स्टेफनी पेरेज ने ट्वीट किया कि जिस काफिले को निशाना बनाया गया, उसमें वह भी जा रही थी। पेरेज ने लिखा, ‘‘हमारी टीम सुरक्षित है, लेकिन कुछ साथी मारे गए हैं।’’ ब्रिटेन स्थित वेधशाला ने कहा है कि इस हमले में एक पत्रकार की मौत हो गयी है, लेकिन उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चल सका है।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला