लाइव न्यूज़ :

परोपकारी गतिविधियों से पहचान बनाने वाले उद्योगपतियों की नयी सूची में शामिल अदानी और मंगलम

By भाषा | Updated: August 13, 2021 12:29 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 अगस्त भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम उन 100 भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया भर में परोपकारी गतिविधियों के जरिए अपनी पहचान बनाई है।

अमेरिका में स्थित सामुदायिक निकाय 'इंडियास्पोरा' ने बृहस्पतिवार को इस प्रकार की पहली सूची जारी की। यह सूची नौ ज्यूरी सदस्यों के मार्गनिर्देश और प्रतिष्ठित अध्ययनों, पूर्व सत्यापित सूचियों और सार्वजनिक रूप से साझा किए गए दस्तावेजों सहित कई स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है।

सूची में कहा गया है, “सूची में शीर्ष पर भारत के उद्योगपति गौतम अडानी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला हैं; अमेरिका से मोंटे आहूजा, अजय बंगा और मनोज भार्गव; कनाडा से सोनम अजमेरा, बॉब ढिल्लों और आदित्य झा; यूनाइटेड किंगडम से मोहम्मद अमर्सी, मनोज बदाले और कुजिंदर बाहिया इसमें शामिल हैं।''

इंडियास्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा: ''हमारे समुदाय के इतने सारे परोपकारी लोगों को देखना अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है, जिन्होंने अपनी सफलता को सामाजिक प्रभाव में बदल दिया है।''

उन्होंने कहा, ''ये नेता उदारता के एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में कार्य करते हैं और हमें उन कई मुद्दों की याद दिलाते हैं जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है।''

सोमरविले कॉलेज में विकास निदेशक और ज्यूरी (निर्णायक मंडल) के सदस्यों में से एक सारा कलीम ने कहा कि इस प्रयास का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है।

भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक स्तर पर तीन करोड़ 20 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों के साथ भारतीय दुनिया में सबसे बड़ी प्रवासी आबादी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर