लाइव न्यूज़ :

प्रमुख चीनी अरबपति सन दाऊ को सुनाई गई 18 साल की सजा, सरकार की आलोचना करना पड़ा भारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 29, 2021 14:24 IST

चीन के अरबपति सन दाऊ को अवैध रूप से कृषि भूमि पर कब्जा करना, राज्य एजेंसियों पर हमला करने के लिए भीड़ इकट्ठा करना और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकना आदि के लिए 18 साल की सजा सुनाई गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के प्रमुख कारोबारी को 18 साल की सजा सुनाई गई सन दाऊ पर अशांति फैलाने और अवैध कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाया गया है सन ने चीनी सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना की थी

बीजिंग : एक प्रमुख चीनी अरबपति को 18 साल की सजी सुनाई गई है , पहली बार ऐसी कड़ी सजा किसी कॉर्पोरेट मालिकों को दी गई है । सन दाऊ उत्तरी प्रांत हेबई में देश के सबसे बड़े निजी कृषि व्यवसायिक में से एक है ।  67 वर्षीय सुन कई बार मानवाधिकारों और राजनीतिक रूप से संवेदनशील विषयों पर अपनी बात रख चुके हैं ।

 चीन अक्सर मुखर रूप से उसकी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ ऐसे आरोप लगाता है कि उन्होंने सामाजिक अशांति फैलाई है । सन के खिलाफ अन्य आरोपों में अवैध रूप से कृषि भूमि पर कब्जा करना, राज्य एजेंसियों पर हमला करने के लिए  भीड़ इकट्ठा करना और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकना शामिल है । उनपर 3.11 मिलियन युआन का जुर्माना भी लगाया गया था । 

मांस प्रसंस्करण और पालतू भोजन से लेकर स्कूलों और अस्पतालों तक के व्यवसायों के साथ सन की कंपनी चीन की सबसे बड़ी कंपनी है । कथित तौर पर उन्हें पिछले सरकार द्वारा संचालित एक खेत के साथ भूमि विवाद को लेकर 20 रिश्तेदारों और व्यापारिक सहयोगियों के साथ हिरासत में लिया गया था । 

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय उन्होंने कहा कि विवाद में पुलिस के साथ हुई घटना में उनके दर्जनों कर्मचारी घायल हो गए । सन को कुछ प्रमुख चीनी सरकार के विरूद्ध व्यक्तियों के करीब बताया जा रहा है और पहले भी उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की है । 

वह उन कुछ लोगों में से एक थे , जिन्होंने खुले तौर पर सरकार पर अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के प्रकोप को कवर करने का आरोप लगाया था, जिसने 2019 में उनके खेतों को प्रभावित किया और साथ ही उनके उद्योग को बहुत तबाह कर दिया । सन ने कहा यथि कि जिस तरह से वे मेरी जांच कर रहे है कि यह मेरे करीबी लोगों को कष्ट पहुंचा रहा है और जो लोग मुझसे नफरत करते है उनके लिए ये खुशी का मौका है । 

आपको बताते दें कि चीन की कम्यूनिस्ट सरकार अपने विरोध में बोलने वाले या आवाज उठाने वाले सभी कारोबारियों को इसी तरह के मामलों में फंसाकर सजा सुनाती है ।  

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना