लाइव न्यूज़ :

चार्ल्स और डायना के शादी के केक का टुकड़ा 1,850 पाउंड में बिका

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:09 IST

Open in App

लंदन, 12 अगस्त राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना के शादी के केक का एक टुकड़ा 1,850 पाउंड में नीलाम हुआ है। काल्पनिक कहानियों में सुनी जाने जैसी शादी के 40 साल से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद यह एक निलामी में इतनी बड़ी कीमत में बिका है।

केक का यह टुकड़ा शादी के 23 आधिकारिक केकों में से एक केक का है जो ब्रिटिश शाही जोड़े ने अपनी शादी में परोसा था।

केक की आइसिंग (सजावट के लिए तैयार मिश्रण) और बादाम की मिठाई से तैयार बेस में शाही ‘कोट ऑफ आर्म्स’ को सुनहरे, लाल,नीले और चांदी से सजे विस्तृत डिजाइन को विशिष्ट रूप से दर्शाया गया था।

यह टुकड़ा क्वीन मदर के स्टाफ की एक सदस्य मोया स्मिथ को दिया गया था जिन्होंने इसे सख्त पकड़ वाली एक फिल्म के साथ संरक्षित कर रखा था और इसपर 29 जुलाई,1981 की तारीख अंकित की थी।

बीबीसी ने बुधवार को खबर दी कि स्मिथ ने टुकड़े को एक पुराने केक टिन में रखा था और इसके ढक्कन पर हाथ से बना एक लेबल चिपकाया था, जिस पर लिखा था, “सावधानी से छुएं - राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी का केक।”

उनके परिवार ने यह केक 2008 में एक संग्राहक को बेच दिया था। बोली में दुनियाभर के लोगों ने भाग लिया और केक के टुकड़े को बुधवार को गेरी लेयटन को बेच दिया गया। इस टुकड़े से महज 500 पाउंड मिलने की उम्मीद थी लेकिन निलामीकर्ताओं का कहना है कि वह इसे मिली कीमत से “हैरान” हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वBangladesh Protests: तुम कौन हो, मैं कौन हूं - हादी, हादी, बांग्लादेश में प्रदर्शन तेज, करोड़ों का नुकसान, वीडियो

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची