लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्या कैंप में 9 महीने में पैदा हुए 16 हजार बच्चेः तसलीमा नसरीन

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 21, 2018 20:53 IST

म्यांमार में हिंसा के चलते भागने वाले करीब 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों में से अधिकतर बांग्लादेश में बड़े शिविरों में रह रहे हैं ।

Open in App

ढाका, 21 मईः लेखिका तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में पैदा हो रहे बच्चों पर एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है। उनके अनुसार बीते नौ महीनों के बीच बांग्लादेशी शराणार्थी कैंपों में ठहरे रोहिंग्या मुसलमानों की बेगमों ने 16 हजार बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि उनके द्वारा दिए आंकड़ों की लोकमत न्यूज पुष्टि नहीं करता।

उल्लेखनीय है म्यांमार में हिंसा के चलते भागने वाले करीब 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों में से अधिकतर बांग्लादेश में बड़े शिविरों में रह रहे हैं । हालांकि उनमें से कुछ देशों के बीच स्थित इस क्षेत्र में रहने पर अड़े हुए हैं।

म्यांमार ने रोहिंग्या मुस्लिमों को तनावपूर्ण सीमा को खाली करने को कहा

म्यांमार के सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश से लगती अपनी सीमा के पास स्थित क्षेत्र में लाउडस्पीकर से घोषणा फिर से शुरू करते हुए रोहिंग्या मुस्लिमों को ‘‘नो मैंस लैंड’’ से तत्काल हटने को कहा है। 

पिछले वर्ष म्यांमार के पश्चिमी इलाके में सैन्य कार्रवाई के चलते फरार हुए अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के करीब 6,000 शरणार्थी बांग्लादेश और म्यांमार के बीच इस सकरे क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। 

म्यांमार फरवरी में इस बात पर सहमत हो गया था कि वह इन शरणार्थियों को इस क्षेत्र को खाली करके तत्काल बांग्लादेश चले जाने को कहने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करेगा। म्यांमार की सेना ने अपने सुरक्षा बलों की संख्या कम कर दिया लेकिन इस सप्ताहांत लाउडस्पीकर का प्रयोग फिर से शुरू हो गया।

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल