लाइव न्यूज़ :

ईरानी युद्धपोत पर सवार थे 180 लोग, 87 की मौत, सैन्य अभ्यास से लौट रहे अमेरिकी पनडुब्बी ने मार गिराया, भारत से लौटे रहे ईरानी जहाज पर हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2026 21:20 IST

संसद को बताया था कि लगभग 180 लोग मौदगे श्रेणी के फ्रिगेट आईआरआईआईएस देना पर सवार थे, जब संकटकालीन संदेश भेजने के बाद यह द्वीप से लगभग 40 समुद्री मील दूर डूब गया।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी पोत पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला किया था।श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी पोत पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला किया था। 1980 के दशक से चले आ रहे एक अघोषित सैन्य संघर्ष की नवीनतम कड़ी मात्र है।

कोलंबोः श्रीलंका के पास अमेरिका ने ईरानी जहाज पर हमला कर 87 लोगों को मार दिया और कई लोग घायल हो गए। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने बुधवार को स्थानीय टेलीविजन पर बताया कि हिंद महासागर में श्रीलंका के तट से दूर एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत पर हमला कर उसे डुबोने से कम से कम 80 लोग मारे गए। यह घोषणा अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा इस बात की पुष्टि के बाद आई कि श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी पोत पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला किया था।

हेरथ ने इससे पहले संसद को बताया था कि लगभग 180 लोग मौदगे श्रेणी के फ्रिगेट आईआरआईआईएस देना पर सवार थे, जब संकटकालीन संदेश भेजने के बाद यह द्वीप से लगभग 40 समुद्री मील दूर डूब गया। श्रीलंका अधिकारियों ने ईरानी नौसैनिक पोत के डूबने की पुष्टि के कुछ घंटों बाद हेगसेथ ने कहा, "अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया।"

ईरान और अमेरिका दशकों से युद्ध में उलझे हैं- इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है

ऐसा लग सकता है कि अमेरिका और पश्चिम एशिया एक और अंतहीन युद्ध की ओर अग्रसर हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह दोनों देशों के बीच 1980 के दशक से चले आ रहे एक अघोषित सैन्य संघर्ष की नवीनतम कड़ी मात्र है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?