लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत, बंदूकधारियों ने स्कूल को बनाया निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 07:55 IST

सैन मेटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि हाईवे 92 के पास रिपोर्ट की गई घटना का संदिग्ध हिरासत में है और इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के डेस मोइनेस स्कूल में लक्षित गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। शूटिंग 'स्टार्ट्स राइट हियर' नामक एक शैक्षिक कार्यक्रम के दौरान हुई। वहीं कैलीफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में गोलीबारी की ताजा घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

वाशिंगटनः अमेरिका के तीन शहरों में मंगलवार को गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कैलीफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में गोलीबारी की ताजा घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सैन मेटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि हाईवे 92 के पास रिपोर्ट की गई घटना का संदिग्ध हिरासत में है और इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है।

पुलिस के अनुसार डेस मोइनेस स्कूल में लक्षित गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई और एक वयस्क कर्मचारी घायल हो गया, जो कि जोखिम वाले युवाओं की मदद करने के लिए समर्पित है।  शूटिंग 'स्टार्ट्स राइट हियर' नामक एक शैक्षिक कार्यक्रम के दौरान हुई। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने गोली चलने के करीब 20 मिनट बाद चश्मदीदों के बयान से मेल खाती एक कार को रोका और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर शिकागो के एक अपार्टमेंट में घर में घुसकर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कई संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए। उप पुलिस प्रमुख सीन लॉगरन ने एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान कहा, "यह बिना सोचे समझे (रैंडम) किया गया कार्य प्रतीत नहीं होता है।"

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."