लाइव न्यूज़ :

तुर्की में सीरिया के शरणार्थियों पर हमले के मामले में 76 हिरासत में

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:47 IST

Open in App

अंकारा, 12 अगस्त (एपी) सीरिया के शरणार्थियों के एक समूह के साथ झगड़े में तुर्की के एक किशोर की मौत के बाद सीरियाई लोगों के माने जा रहे घरों और कारोबारों पर हमला करने के मामले में तुर्की की पुलिस ने 76 लोगों को हिरासत में लिया।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार बुधवार देर रात राजधानी अंकारा के अल्टिंडाग इलाके में सड़कों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने सीरियाई शरणार्थियों के घरों पर पथराव किए, कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और सीरिया के विरोध में नारे लगाए।

यह हिंसा ऐसे समय में हुई जब सीरिया और अफगान शरणार्थियों के खिलाफ भावनाएं उफान पर हैं और दिन में 18 वर्षीय इमिराहन यालसिन की इसी इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

अंकारा पुलिस ने बताया कि 76 संदिग्धों को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया। इन संदिग्धों में वैसे आरोपी हैं जो या तो हमले में कथित तौर पर शामिल थे या जिन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वैसे संदेश पोस्ट किए जिससे हिंसा भड़की। इन संदिग्धों में से 38 का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पटरी से उतरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की संकट का सामना कर रहे तुर्की में 40 लाख शरणार्थी हैं, जिनमें से ज्यादातर सीरिया के हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते नियंत्रण की वजह से यहां लोगों में अफ़ग़ानिस्तान से शरणार्थियों के आने की चिंता पैदा हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील