लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनखराबे का साया, कई धमाके, 66 घायल

By भाषा | Updated: August 19, 2019 16:59 IST

यह दिवस राष्ट्रीय गर्व और एकता का दिवस माना जाता है लेकिन कल काबुल के एक भीड़भाड़ वाले शादी हॉल में आईएस के आत्मघाती हमले से सारा उत्साह फीका पड़ गया। इस हमले में कम से कम 63 लोगों की जान चली गयी। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, ‘‘ हमने हताहत हुए लोगों के सम्मान में समारोह स्थगित कर दिया लेकिन हम निश्चित ही अपने लोगों के लिए बदला लेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 19 अगस्त ब्रिटिश साम्राज्यवाद से अफगानिस्तान की आजादी का 100 वां साल है।एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि करीब 40 लोग अस्पताल लाये गये। और लोगों के अस्पताल लाये जाने की संभावना है।

अफगानिस्तान के जलालाबाद में सोमवार को कई धमाके होने के साथ देश के स्वतंत्रता दिवस पर खूनखराबे की साया रही। इन धमाकों में बच्चों समेत 66 घायल हो गये।

अधिकारियों के अनुसार नंगरहार प्रांत में जलालाबाद और उसके आसपास दस धमाके हुए। घायलों की संख्या बढती हुई जान पड़ रही है। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी ने कहा, ‘‘ शहर के अलग अलग हिस्सों में देशी बमों से ये धमाके किये गये। उस वक्त लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे।’’

खोगयानी ने बताया कि कम से कम 19 घायल हो गये। एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि करीब 40 लोग अस्पताल लाये गये। और लोगों के अस्पताल लाये जाने की संभावना है। इस साल 19 अगस्त ब्रिटिश साम्राज्यवाद से अफगानिस्तान की आजादी का 100 वां साल है।

वैसे तो यह दिवस राष्ट्रीय गर्व और एकता का दिवस माना जाता है लेकिन कल काबुल के एक भीड़भाड़ वाले शादी हॉल में आईएस के आत्मघाती हमले से सारा उत्साह फीका पड़ गया। इस हमले में कम से कम 63 लोगों की जान चली गयी। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, ‘‘ हमने हताहत हुए लोगों के सम्मान में समारोह स्थगित कर दिया लेकिन हम निश्चित ही अपने लोगों के लिए बदला लेंगे।’’ 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला