लाइव न्यूज़ :

लोगों को निकालने के लिए दो दिनों में काबुल से 62 उड़ानें रवाना हुईं

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:59 IST

Open in App

अंकारा, 18 अगस्त (एपी) तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने बुधवार को कहा कि पिछले दो दिनों में अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने के लिए काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 62 उड़ानें रवाना हुयी हैं।अकर ने राज्य द्वारा संचालित अनादोलु एजेंसी से कहा कि तुर्की सेना और नाटो के अन्य सैनिक शांति बहाल करने के प्रयास में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तुर्की वायु सेना के विमान अफगानिस्तान से तुर्की के नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं।उन्होंने बताया कि तुर्की अमेरिका और अन्य नाटो सहयोगियों के साथ-साथ अन्य देशों के साथ अपने उस प्रस्ताव पर बातचीत कर रहा है जिसमें कहा गया है कि तुर्की के सैनिक हवाई अड्डे की सुरक्षा और संचालन जारी रखेंगे।इस बीच, स्पेन द्वारा काबुल भेजा गया पहला सैन्य मालवाहक विमान हवाई अड्डे से रवाना हो गया है। हालांकि स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि विमान में कितने लोग सवार हैं या वे कौन लोग हैं। डच रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डच, बेल्जियम, जर्मन और ब्रिटिश पासपोर्ट वाले करीब 35 लोगों को लेकर एक सी-17 सैन्य परिवहन विमान काबुल से रवाना हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही?, वैश्विक संगठनों की अनदेखी करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

कारोबारअमेरिका-यूरोप के बीच क्यों बढ़ रहीं दूरियां?

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वभारत ने रूस के तेल व्यापार पर नाटो प्रमुख की प्रतिबंध संबंधी धमकी को किया खारिज

कारोबारभारत को धमकाकर उलझ गया अमेरिका?, विश्वयुद्ध से कहीं अधिक भयावह, आर्थिक जंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा