लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के मंत्रिमंडल में 50 फीसदी महिलाएं

By भाषा | Updated: May 30, 2019 16:03 IST

पिछले प्रशासन में कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोपों को लेकर व्यापक स्तर पर जताई गई चिंता के मद्देनजर रामफोसा ने ज्यादातर दागी नेताओं को मंत्री नहीं बनाया है, लेकिन कुछ को बरकरार रखा है।

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अपनी नयी कैबिनेट में भारतीय मूल के दो नेताओं और 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया है। इस तरह, यहां की सरकार लैंगिक समानता के मामले में दुनिया के गिने-चुने देशों में शुमार हो गई है। रामफोसा ने कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 36 से घटा कर 28 कर दी है।पिछले प्रशासन में कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोपों को लेकर व्यापक स्तर पर जताई गई चिंता के मद्देनजर रामफोसा ने ज्यादातर दागी नेताओं को मंत्री नहीं बनाया है, लेकिन कुछ को बरकरार रखा है। उनके मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के दो मंत्री- प्रवीण गोवर्धन और इब्राहिम पटेल- शामिल किए गए हैं नये मंत्रियों में आधी महिलाएं हैं, इस तरह दक्षिण अफ्रीकी सरकार दुनिया में लैंगिक समानता वाली सरकारों में शुमार हो गई है।उन्होंने सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी को इस महीने की शुरूआत में हुए चुनावों में 57.5 प्रतिशत बहुमत के साथ जीत दिलाई। भ्रष्टाचार के आरोपी जैकब जुमा के पिछले साल अपदस्थ होने के बाद रामफोसा राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए थे और उन्होंने मंत्री पदों की संख्या बढ़ाई थी।रामफोसा (66) ने इन मंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बुधवार को कहा, ‘‘यदि हमें इस जनादेश को प्रभावी बनाना है तो हमें एक सक्षम, प्रभावी और नैतिकता के साथ काम करने वाली सरकार की जरूरत होगी। ’’ उनकी इस घोषणा का प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर किया गया। रामफोसा ने भ्रष्टाचार से लड़ने और देश की संघर्षरत अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने का संकल्प लिया है। 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल