लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी मैक्सिको में ट्रक हादसे में 49 शरणार्थियों की मौत, 58 अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 08:18 IST

Open in App

टक्स्टला गुटिएरेज़ (मैक्सिको), 10 दिसंबर (एपी) दक्षिणी मैक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पलट कर पैदल पार पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए।

चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 49 लोग मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 40 की हालत गंभीर है। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना चियापास राज्य की राजधानी की ओर जाने वाले एक राजमार्ग पर हुई। घटनास्थल की तस्वीरों में पीड़ितों को फुटपाथ पर और ट्रक के माल डिब्बे के अंदर देखा जा सकता है।

मोरेनो ने बताया कि पीड़ित मध्य अमेरिका के शरणार्थी प्रतीत होते हैं, हालांकि उनकी नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में बच गए कुछ लोगों ने बताया कि वे पड़ोसी ग्वाटेमाला देश के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग भरे होने के कारण वह पलट गया और पलटते ही वह स्टील के पैदल पार पुल से टकरा गया। ट्रक में कम से कम 107 लोग सवार थे।

मैक्सिको में मालवाहक ट्रकों में शरणार्थियों की तस्करी कोई असामान्य घटना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें