लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 14:44 IST

Open in App

ताइपे, 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से 46 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 अन्य झुलस गए।

काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। आग बेहद ‘‘भीषण’’ थी, जिससे इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं।

ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में 46 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 अन्य झुलस गए।

वहीं, दमकल विभाग के प्रमुख ली चिंग-सिउ ने पत्रकारों को बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके शव मुर्दाघर भेज दिये गए हैं। वहीं, 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया।

ताइवान में मौत की आधिकारिक पुष्टि सिर्फ अस्पताल में ही होती है।

दमकल कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें थी और ऊपर अपार्टमेंट थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल