तंजानिया में पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ में 45 लोगों की मौत

By भाषा | Published: March 30, 2021 09:30 PM2021-03-30T21:30:55+5:302021-03-30T21:30:55+5:30

45 killed in stampede during visit to body of former President in Tanzania | तंजानिया में पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ में 45 लोगों की मौत

तंजानिया में पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ में 45 लोगों की मौत

नैरोबी, 30 मार्च (एपी) तंजानिया में दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ होने से 45 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना पिछले सप्ताह हुयी थह।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और अपनी नेतृत्व शैली को लेकर मागुफुली लोगों के एक तबके के बीच काफी लोकप्रिय थे। हालांकि विपक्षी नेताओं ने उनकी नीतियों और कोरोना वायरस महामारी को लेकर उनके रुख की आलोचना की थी।

उनका पार्थिव शरीर दार एस सलाम में एक स्टेडियम में रखा गया था। शहर के पुलिस प्रमुख लजारो मम्बोसा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को देखने के लिए कुछ लोग एक दीवार पर चढ़ गए जो ढह गई। इससे वहां भगदड़ मच गयी और इसमें लोगों की मौत हो गयी।

सरकार के अनुसार हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण मागुफुली का निधन हो गया। हालांकि विपक्षी नेताओं का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर पैदा हुयी जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 45 killed in stampede during visit to body of former President in Tanzania

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे