लाइव न्यूज़ :

अमेरिका पहुंचा तूफान लॉरा, अब तक चार लोगों की मौत, संपत्ति को भारी नुकसान

By भाषा | Updated: August 28, 2020 11:20 IST

तूफान ‘लॉरा’ ने अमेरिका में दस्तक दे दी है और अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देतूफान ‘लॉरा’ ने अमेरिका पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है।तेज हवाएं चलने लगी हैं और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ह्यूस्टन (अमेरिका)। तूफान ‘लॉरा’ ने अमेरिका पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है। तूफान बृहस्पतिवार को लुइसियाना के कैमेरोन पहुंचा, जिसके साथ ही वहां तेज हवाएं चलने लगी और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

तूफान ‘लॉरा’ अभी चौथी श्रेणी में है, और 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वह बृहस्पतिवार तड़के खाड़ी तट पर पहुंचा और फिर लुइसियाना की ओर बढ़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तूफान से मची तबाही का मुआयना करने इस सप्ताहांत खाड़ी तट जा सकते हैं।

संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) मुख्यालय में ट्रम्प ने कहा था कि अभियान दल ‘रिपब्लिकन नेशनल कंवेन्शन’ में उनके भाषण को स्थगित करने पर विचार कर रहा है ताकि वह टेक्सास, लुइसियाना और संभवतः अर्कांसस में मची तबाही का जायजा लेने जा सकें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और आरएनसी तय समय पर ही आयोजित किया गया।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया कि तूफान संबंधी घटनाओं में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। सभी लोगों की जान उनके घरों पर पेड़ों के गिरने से गई है। लुइसियाना और टेक्सास में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम 4 बजे (सीएसटी) तक लाखों लोग बिना बिजली के रहे।

तूफान के कारण शहर में काफी तबाही मची, कई जगह बिलबोर्ड, लकड़ी के फ्रेम गिर गए। इमारतों में भी दरारें आ गई और पेड़ गिरने की भी गई घटनाएं हुई। अधिकारियों ने बताया कि वेस्टलेक में एक रासायनिक संयंत्र में बृहस्पतिवार सुबह आग भी लग गई थी।

टॅग्स :चक्रवाती तूफानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल