लाइव न्यूज़ :

थ्री डी प्रिंटिड वैक्सीन पैच सूईं से लगाए जाने वाले टीके से अधिक सुरक्षा देते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:27 IST

Open in App

बोस्टन, 27 सितंबर वैज्ञानिकों ने थ्री डी मुद्रित टीका पैच विकसित किया है जो परंपरागत रूप से सूई से लगाए जाने वाले टीके से अधिक सुरक्षा प्रदान करता है।

अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलाइना की टीम ने टीका पैच को सीधे जानवरों की त्वचा पर लगाया, जो टीके को लक्षित करने वाली प्रतिरक्षा कोशिकाओं से भरा होता है।

‘जर्नल प्रोसिडिंग्स ऑफ नेशनल अकेदमी ऑफ साइंसेज़’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, सूई से हाथ की मांसपेशी में लगाए जाने वाले टीके की तुलना में इस पैच से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया 10 गुना ज्यादा थी।

इस तकनीक में पॉलीमर पैच पर थ्रीडी मुद्रित माइक्रोनीडल्स (सूक्ष्म सूईंयां) का उपयोग किया जाता है और वे इतनी लंबी होती हैं जिससे टीका त्वचा तक पहुंच जाए।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से संबंधित अध्ययन के प्रमुख लेखक जोसेफ एम डी सिमोन ने बताया कि उन्हें इस तकनीक को विकसित करते हुए टीकों को वैश्विक तौर पर तेजी से विकसित करने की नींव रखने की उम्मीद हैं जिसमें कम मात्रा में खुराक लगे और न दर्द हो और न चिंता।

नए टीके की आसानी और प्रभावशीलता से टीके देने के नए तरीके मिल सकते हैं जो पीड़ा रहित हों और खुद लगाए जा सकते हों।

अध्ययन में सामने आया है कि टीका पैच ने त्वचा में इंजेक्शन से दिए जाने वाले टीकों की तुलना में कहीं ज्यादा टी-सेल और एंटीजन-विशिष्ट एंटीबॉडी प्रतिक्रिया उत्पन्न की।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस तकनीक से टीके की कम मात्रा में खुराक की जरूरत पड़ती है, क्योंकि माइक्रोनीडल्स टीका पैच कम मात्रा में उतनी ही प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है जितनी सूईं से टीका लगाने पर उत्पन्न होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?