लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सामने आये कोरोना वायरस के 3,795 नये मरीज, संक्रमण दर 9.71 फीसद पर पहुंची

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:38 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, सात दिसंबर पाकिस्तान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,795 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की संख्या 420,294 हो गयी तथा संक्रमण दर बढ़कर 9.71 फीसद हो गयी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के कारण देश में 37 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद पाकिस्तान में इस बीमारी से अबतक 8,398 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 2,539 मरीज गंभीर स्थिति में हैं।

सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 39,076 परीक्षण होने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 420,294 हो गये। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू होने पर 25 नवंबर को संक्रमण दर 8.53 फीसद दर्ज की गयी थी।

मंत्रालय ने बतायाा कि देश में अबतक कोविड-19 के 356,542 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 55,354 रोगी उपचाररत हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान इस महामारी की दूसरी लहर से संघर्ष कर रहा है और उसे रूस ने कोविड-19 का टीका देने की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब