लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया: प्रवासियों की नौका डूबने से 29 लोगों की मौत- 11 बचाए गए, स्फैक्स शहर में पिछले 2 दिन 5 नौकाएं डूबी-दावा

By भाषा | Updated: March 27, 2023 07:23 IST

ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने जानकारी देते हुए कहा है कि जो नौका डूबी है, उसे लेकर अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि उसमें कितनी लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देट्यूनीशिया में प्रवासियों को ले जारी एक नौका डूब गई है। इस नौका के डूबने से 29 लोगों की मौत हुई है जबकि 11 लोगों को बचाया गया है। दावा है कि स्फैक्स शहर में पिछले दो दिन पांच नौकाएं डूबी है।

ट्यूनिश: ट्यूनीशिया के तट के पास नौका डूबने से उप सहारा अफ्रीका के देशों के कम से कम 29 लोगों की उस समय मौत हो गई, जब वे भूमध्यसागर पार कर इटली जाने का प्रयास कर रहे थे। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने रविवार को यह जानकारी दी है। इस मामले में ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसमेद्दीन जेबाब्ली ने बताया कि मछुआरों ने 19 शव बरामद किए हैं। 

11 लोगों को बचाया गया है

ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने बताया कि तटरक्षक बल ने शनिवार रात आठ और शव बरामद किए तथा 11 लोगों को बचा लिया। उन्होंने आगे बताया कि दो अन्य शव ट्यूनीशियाई बंदरगाह स्फैक्स से बरामद किए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि डूबने वाली नौका में कुल कितने लोग सवार थे।

पिछले दो दिन में स्फैक्स में 5 नवकाएं डूबी है-एनजीओ

ट्यूनीशिया में प्रवासियों के लिए काम करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के मुताबिक, पिछले दो दिन में स्फैक्स में पांच नौकाएं डूबी हैं और 67 लोगों का पता नहीं चल पाया है। ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ के अनुसार, संघर्ष या गरीबी के कारण लोग सबसे खतरनाक माने जाने वाले मार्ग में शामिल भूमध्यसागर के जरिये ट्यूनीशिया के तटों से यूरोप की ओर नौकाओं से जाते हैं।  

टॅग्स :तूनिसियाEuropean Unionप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत