लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Nepal: पिछले 24 घंटे में नेपाल में सामने आए कोरोना के 288 केस, अब तक 2099 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: June 2, 2020 17:35 IST

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 288 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 2099 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के 77 में 61 जिलों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है।नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2099 हो गई है।नेपाल में कोरोना वायरस के 1825 एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के साथ नेपाल में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 288 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2099 हो गई है। नेपाल के 77 में 61 जिलों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया, "पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 288 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2099 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के के 77 में 61 जिलों में दर्ज किए हैं।"

नेपाल में कोरोना वायरस के 1825 एक्टिव केस मौजूद

worldometers.info के आंकड़ों के अनुसार नेपाल में अब तक 2099 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल में अब तक 266 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं और देशभर में कोरोना के 1825 एक्टिव केस मौजूद हैं।

दुनियाभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 64 लाख लोग

दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में 63 लाख 97 हजार 743 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 77 हजार 974 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि दुनियाभर में 29 लाख 29 हजार 580 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में मौजूद 30 लाख 90 हजार 189 एक्टिव केस में करीब 53 हजार लोग सीरियस कंडिशन में हैं।

टॅग्स :नेपालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल