आज ही के दिन 10 साल पहले चीन के अंतरिक्ष यात्री ने की थी पहली बार स्पेस वाक

By भाषा | Published: September 27, 2018 07:38 PM2018-09-27T19:38:43+5:302018-09-27T19:38:43+5:30

साल 1996 में आज ही के दिन मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।

27 september in world history today china astronaut Zhai Zhigang first space walk | आज ही के दिन 10 साल पहले चीन के अंतरिक्ष यात्री ने की थी पहली बार स्पेस वाक

आज ही के दिन 10 साल पहले चीन के अंतरिक्ष यात्री ने की थी पहली बार स्पेस वाक

नयी दिल्ली, 27 सितंबर: साल के नौवें महीने का यह 27वां दिन इतिहास में किसलिए याद किया जाता है ये आप आगे पढें। 

27 सितंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।

1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।

1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष जारी किए।

1970 : जोर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।

1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।

1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।

2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

Web Title: 27 september in world history today china astronaut Zhai Zhigang first space walk

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे