अफगानिस्तान के कुंदुज पर तालिबान ने किया ‘बड़ा हमला’,  26 सदस्य मारे गए

By भाषा | Published: August 31, 2019 06:52 PM2019-08-31T18:52:15+5:302019-08-31T18:52:15+5:30

तालिबान ने यह हमला ऐसे समय किया है जब वह 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है। आतंकवादियों की मांग है कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं।

26 members killed in Taliban's big attack on Afghanistan's Kunduz | अफगानिस्तान के कुंदुज पर तालिबान ने किया ‘बड़ा हमला’,  26 सदस्य मारे गए

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा कि यह हमला 'पूरी तरह से शांति वार्ता के खिलाफ' है।

Highlightsतालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में कब्जा या दबदबा है।वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में हैं।

तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में शामिल कुंदुज पर एक बड़ा हमला किया है। इसमें कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तालिबान ने यह हमला ऐसे समय किया है जब वह 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है। आतंकवादियों की मांग है कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं। तालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में कब्जा या दबदबा है और वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में हैं।

इस तरह के हमलों को वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अफगान अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के हताहत होने की पुष्टि की लेकिन संख्या का खुलासा नहीं किया। साथ ही कहा कि हवाई हमले में तालिबान के कम से कम 26 सदस्य मारे गए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल कुंदुज में हमलों का जवाब दे रहे हैं। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुंदुज वह क्षेत्र है जो उत्तरी अफगानिस्तान के साथ-साथ राजधानी काबुल तक आसान पहुंच उपलब्ध कराता है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा कि यह हमला 'पूरी तरह से शांति वार्ता के खिलाफ' है।

प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक एसानुल्लाह फेजली ने कहा कि तीन नागरिकों के शवों को कुंदुज अस्पताल ले जाया गया है और यहां 41 घायलों का इलाज भी चल रहा है। प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर संक्षिप्त तौर पर कब्जा कर लिया हालांकि फेजली ने कहा कि जब अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि गोलीबारी में मरीज घायल हो सकते हैं तो वह चले गए।

उन्होंने कहा कि 'एक तरह से हम शुक्रगुजार हैं कि तालिबान ने उसे स्वीकार कर लिया जो उन्हें बताया गया।' अफगानिस्तान में नाटो अभियान के अधिकारियों ने तत्काल इस सवाल कि क्या वह भी हमले का प्रत्युत्तर दे रहे हैं, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Web Title: 26 members killed in Taliban's big attack on Afghanistan's Kunduz

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे