लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:17 IST

Open in App

देहरादून, 15 नवंबर उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले सामने आये जबकि पांच और लोगों ने महामारी से दम तोड दिया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 213 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 68215 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि ताजा मामलों में से सर्वाधिक 80 देहरादून जिले में मिले जबकि पौड़ी गढ़वाल में 35 और नैनीताल में 36 मरीज सामने आए ।

रविवार को प्रदेश में पांच और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से प्रदेश में 1107 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

प्रदेश में रविवार को 218 और मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये । प्रदेश में अब तक 61950 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या 4565 है ।

प्रदेश में कोविड-19 के 593 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना