लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 200 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने कोरोना से निपटने के प्रयासों में भारत की सराहना की

By भाषा | Updated: April 10, 2020 13:30 IST

संदेश में कहा गया है, ‘‘हम सभी भाइयों एवं बहनों से अपील करते हैं कि वे इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सलाह का पालन करें, भरोसा कायम रखें और मजबूत बने रहें।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंगठनों ने कहा, ‘‘अमेरिका में हम सभी और पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही है और इससे उबरने के संकल्प में एकजुट है ताकि बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके।’’ भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में इस वायरस से 199 लोगों की मौत हुई है और 6,412 लोग इससे संक्रमित हैं। 

 वाशिंगटन: करीब 200 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए धैर्य, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना दिखाने के लिए भारत के लोगों की सराहना की है। इन भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि वे इस संकट से निपटने और अनमोल मानव जीवन की रक्षा के लिए अकसर निजी खतरा मोल लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सरकारों और निजी, सार्वजनिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अथक काम कर रहे लोगों के ‘‘प्रयासों को सलाम’’ करते हैं।

संदेश में कहा गया है, ‘‘हम इस वायरस से निपटने के लिए समय पर उठाए गए व्यापक कदमों और बंद के दौरान पैदा होने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में मिलकर काम कर रही भारत सरकार एवं राज्यों के प्रयासों की सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मुश्किल समय में धैर्य, संयम, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना दिखाने के लिए भारत के नागरिकों को सलाम करते हैं।’’

संदेश में कहा गया हहै, ‘‘हम सभी भाइयों एवं बहनों से अपील करते हैं कि वे इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सलाह का पालन करें, भरोसा कायम रखें और मजबूत बने रहें।’’ संगठनों ने कहा, ‘‘अमेरिका में हम सभी और पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही है और इससे उबरने के संकल्प में एकजुट है ताकि बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके।’’

उल्लेखनीय है कि ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार विश्व भर में 16 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इस संक्रमण से 95,000 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में इस वायरस से 199 लोगों की मौत हुई है और 6,412 लोग इससे संक्रमित हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा