लाइव न्यूज़ :

'हाउडी मोदी' में हजारों लोगों के सामने राष्ट्रगान गाएंगे 16 वर्षीय स्पर्श, हैरान करती है उनकी कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 11:43 IST

भारतीय मूल के स्पर्श जन्म से ही ऑस्टियोजेन्सिस इम्परफेक्टा नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लगातार उनकी हड्डियां टूट रही हैं। फिलहाल उनके शरीर में 100 से ज्यादा फ्रैक्चर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पर्श कहते हैं कि इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। स्पर्श ने एमिनेम गीत "नॉट अफ्रेड" को कवर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया।

रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित होने वाले हाउडी मोदी शो की शुरुआत 16 साल के स्पर्श शाह के राष्ट्रगान गाने से होगी। भारतीय मूल के स्पर्श जन्म से ही ऑस्टियोजेन्सिस इम्परफेक्टा नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लगातार उनकी हड्डियां टूट रही हैं। फिलहाल उनके शरीर में 100 से ज्यादा फ्रैक्चर हैं।

स्पर्श शाह व्हील चेयर से चलते हैं लेकिन बीमारी उनकी राह में रोड़ा नहीं अटका सकी है। न्यू जर्सी में रहने वाले भारतीय मूल के स्पर्श शाह रैपर, सिंगर, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्श कहते हैं कि इतने सारे लोगों के सामने राष्ट्रगान गाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि पहली बार पीएम मोदी को मैडिसन स्क्वायर पर देखा था लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी थी। उनका कहना है कि भगवान ने उनकी दुआ सुन ली और आज पीएम मोदी से मुलाकात होगी।

स्पर्श ने एमिनेम गीत "नॉट अफ्रेड" को कवर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसे ऑनलाइन 65 मिलियन से अधिक बार देखा गया। इससे वो सुर्खियों में छा गए थे।

गौरतलब है कि ह्यूस्टन में रविवार को पीएम मोदी ने ऊर्जा कंपनियों के सीईओ और अन्य समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद हाउडी मोदी ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। ह्यूस्टन के बाद मोदी न्यूयार्क जाएंगे जहां वह 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे। मोदी मंगलवार को ट्रंप से न्यूयार्क में मिलेंगे। पिछले चार महीने में दोनों नेताओं की यह चौथी बैठक होगी।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा