लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: दुबई में तीन महीने चलेंगे गांधी की 150वीं जयंती पर विभिन्न आयोजन

By भाषा | Updated: September 30, 2019 17:17 IST

‘भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद’ पांच अक्टूबर को दुबई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 17 अक्टूबर को गांधी पर एक भाषण देंगे। नौ नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच हर शुक्रवार को भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदो अक्टूबर से शुरू होने वाला यह जश्न जनवरी 2020 तक चलेगा। ‘शाहजहां इंडियन स्कूल’ में करीब 1,000 छात्र ‘सौर लैंप’ बनाने की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दुबई में करीब तीन महीने तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। भारतीय दूतावास दुबई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार दो अक्टूबर से शुरू होने वाला यह जश्न जनवरी 2020 तक चलेगा।

दुबई खेल परिषद और दुबई नगर पालिका के सहयोग से इन कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा है। ‘जबील पार्क’ में दो अक्टूबर को चार किलोमीटर की ‘पीस वॉक’ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके विजेता को भारत की एक मुफ्त हवाई टिकट दी जाएगी।

इसी दिन ‘शाहजहां इंडियन स्कूल’ में करीब 1,000 छात्र ‘सौर लैंप’ बनाने की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। इस कार्यशाला में कुल 200 लैंप बनाए जाएंगे। ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ अजमान’ चार अक्टूबर को एक साइकिल रैली का आयोजन भी करेगा।

‘भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद’ पांच अक्टूबर को दुबई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 17 अक्टूबर को गांधी पर एक भाषण देंगे। नौ नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच हर शुक्रवार को भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस जश्न का समापन 10 जनवरी को एक भव्य समारोह के साथ होगा। दुबई में भारत के महा वाणिज्यदूत विपुल ने कहा, ‘‘ गांधी जी के सत्य, शांति और अहिंसा पर दिए संदेश का यूएई से विशेष नाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। ... विशेषकर इस वर्ष क्योंकि यह सहिष्णुता का वर्ष है।’’

यूएई के प्रमुख शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने 2019 को ‘‘ सहिष्णुता का वर्ष’’ घोषित किया था। विपुल ने कहा कि गांधी के तीन सिद्धांत ‘स्वच्छता’, ‘पर्यावरण रक्षा’ और ‘नवीकरणीय ऊर्जा’ का मौजूदा भारतीय सरकार द्वारा प्रचार किया जा रहा है। वाणिज्य दूतावास भी महात्मा गांधी के 100 चित्रों की एक फोटो प्रदर्शनी का अयोजन करेगा। नयी दिल्ली स्थित गांधी के राष्ट्रीय संग्रहालय से इन चित्रों को भेजा जाएगा। 

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

विश्व अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत