लाइव न्यूज़ :

पूर्वी तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही बस के पलटने से 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:43 IST

Open in App

इस्तांबुल, 11 जुलाई (एपी) पूर्वी तुर्की में प्रवासियों को ले जा रही एक मिनी बस के पलट जाने के बाद उसमें आग लग गई। घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हो गए हैं। सरकारी अनादोलु समाचार एजेंसी ने रविवार को यह खबर दी।

ईरान की सीमा से लगते वान प्रांत के युमाकली के पास देर रात यात्रा के दौरान वाहन खाई में जा गिरा। टेलीविजन प्रसारणों ने सड़क पर आपात सहायता कर्मियों द्वारा घायलों का इलाज करते और मलबे से घायलों को बाहर निकालते दिखाया गया।

अधिकतर ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से प्रवासी पश्चिमी शहरों इस्तांबुल और अंकारा के लिए जाने से पहले अक्सर ईरान की सीमा पार कर तुर्की में प्रवेश करते हैं।

अंकारा स्थित सेंटर फॉर असाइलम एंड माइग्रेशन स्टडीज के अध्यक्ष मेतिन कोराबतीर ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की योजना से प्रवासियों की संख्या में इजाफा हुआ है और युवा पहाड़ी रास्ते से आने की कोशिश करते हैं। जून 2020 में झील लेक वान में नौका डूबने के कारण 60 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर