लाइव न्यूज़ :

चीन में हुआ बड़ा हादसा, स्कूल जिम की छत गिरने से 11 लोगों की हुई मौत, बचाव कार्य जारी

By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 16:27 IST

घटना पर बोलते हुए सरकारी मीडिया सीजीटीएन ने बताया है कि ‘जिम की छत पूरी तरह से गिर गई और आयोजन स्थल लगभग 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है।’

Open in App
ठळक मुद्देचीन के किकिहार शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के एक स्कूल के छत के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में अधिकारियों ने इमारत के निर्माण करने वाले कंपनी के लोगों को हिरासत में लिया है।

बीजिंग: चीन के किकिहार शहर एक जिम वाले स्कूल के छत गिरने से कई युवा महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल में 19 लोग मौजूद थे जिसमें से चार लोग घटनास्थल से निकलने में कामयाब हो गए थे। 

इस हादसे में वॉलीबॉल टीम के कोच के भी मलबे में दब जाने की खबर सामने आई है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें गिरे हुए छत और घटनास्थल पर अन्य खिलाड़ियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला

यह हादसा पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में स्थित किकिहार में हुआ है। यहां के लोंगशा जिले के 34 नंबर मिडिल स्कूल में यह हादसा हुआ है। एक चश्मदीद ने कहा है कि इस स्कूल में सिखने वाले खिलाड़ी हालफिलहाल में एक प्रतियोगिता से वापस आए थे। 

घटना को लेकर यह कहा जा रहा है कि स्कूल के बिल्डिंग की छत पर अवैध तरीके से कुछ सामानों को जमा किया जा रहा था जो बारिश होने के बाद भींग गया और इससे उन सामानों का वजन बढ़ गया था। ऐसे में वजन बढ़ने के कारण छत अचानक टूट गया और नीचे गिर गया। 

द बीजिंग न्यूज ने घटना की निंदा की है

बता दें कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के स्वामित्व वाले अखबार द बीजिंग न्यूज के अपने संपादकीय में इस दुर्घटना की निंदा की है। संपादकीय में निर्माण के सुपरविशन पर सवाल उठाया गया है। घटना के बाद मृतकों के पिता का बयान भी सामने आया है जिसने प्रशासन पर सवाल उठाए है। 

मामले में बोलते हुए सरकारी मीडिया सीजीटीएन ने बताया है कि ‘जिम की छत पूरी तरह से गिर गई और आयोजन स्थल लगभग 1,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है।’ बता दें कि अधिकारियों ने इमारत के निर्माण करने वाले कंपनी के लोगों को हिरासत में लिया है।  

टॅग्स :चीनSchool Educationसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?