लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में अपहरण के बाद शिया हजारा समुदाय के 11 खनिकों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:02 IST

Open in App

कराची, तीन जनवरी पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के कम से कम 11 कोयला खनिकों की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पुलिस के हवाले से कहा कि काम करने के लिए माछ कोयला खदान जा रहे खनिकों का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और पास की पहाड़ियों पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार इनमें से छह खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पांच अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसमें चार अन्य भी घायल हुए हैं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमलावरों ने पहले खनिकों के शिया हजारा समुदाय से होने की पहचान की और उसके बाद उन्हें अपने साथ ले गए।

घटना के बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर के भारी संख्या में कर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने खनिकों की हत्या की निंदा की तथा इस घटना को ‘‘कायराना एवं आतंकवाद का एक और अमानवीय कृत्य करार दिया।’’

खान ने ट्वीट किया, ‘‘मृतकों के परिवारों को (सरकार द्वारा) अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। फ्रंटियर कोर से कहा गया है कि वह इन हत्यारों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दे।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने भी इस घटना की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बेगुनाह खनिकों को निशाना बनाने वाले किसी भी रियायत के हकदार नहीं हैं।’’

किसी भी समूह ने इन हत्याओं की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रतिबंधित सुन्नी अतिवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी पूर्व में बलूचिस्तान में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय को निशाना बनाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?