लाइव न्यूज़ :

चीन में नौका पलटने से 10 लोगों की मौत, पांच अन्य लापता

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:36 IST

Open in App

बीजिंग, 19 सितंबर दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत की एक नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लापता हैं। यह जानकारी सरकारी टेलीविजन चैनल सीजीटीएन-टीवी ने दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को खबर दी कि यह दुर्घटना शनिवार को लियुपनशुई शहर की जांग्के नदी में स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर 50 मिनट पर हुई और नौका पर सवार अधिकतर यात्री विद्यार्थी थे।

इस नौका में 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। प्राधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नौका में कितने लोग सवार थे। शिन्हुआ के अनुसार, रविवार तक नदी से 40 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 31 की जान को कोई खतरा नहीं है जबकि नौ लोगों की नदी से निकालने के बाद मौत हुई। वहीं, पांच लोग अब भी लापता हैं।

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव अभियान में 17 टीमों और 50 नौकाओं को लगाया गया है। इसके साथ ही हादसे की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात