लाइव न्यूज़ :

हर हफ्ते कोविड-19 के नए मामलों में 10 प्रतिशत की दर से हुई वृद्धि : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:11 IST

Open in App

जिनेवा, 17 मार्च (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पिछले सप्ताह दुनिया में कोविड-19 के मामलों में 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई और इसमें सबसे अधिक योगदान अमेरिका और यूरोप का रहा।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर बुधवार को प्रकाशित साप्ताहिक आंकड़ों में बताया कि जनवरी के शुरुआत में महामारी अपने चरम पर थी और करीब 50 लाख मामले प्रति सप्ताह आ रहे थे लेकिन फरवरी के मध्य में इसमें गिरावट आई और यह 25 लाख के करीब पहुंच गई।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने रेखांकित किया कि पिछला सप्ताह लगातार तीसरा सप्ताह रहा जब संक्रमण दर में आई गिरावट के बाद नए मामलों में वृद्धि देखने को मिली।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पिछले सप्ताह आए नए मामलों और मौतों में 80 प्रतिशत से अधिक मामले एवं मौतें अमेरिका एवं यूरोप में हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि यूरोप में नए मामलों में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि मौतों की संख्या में लगातार कमी आई है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि सबसे अधिक मामले फ्रांस,इटली और पोलैंड में आए।

यूरोप के देशों में मामलों में वृद्धि हुई है इस बीच एक दर्जन से अधिक देशों ने अस्थायी रूप से एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके लगाने पर रोक लगा दी है। इन देशों ने यह कदम इस टीके से खून के थक्के जमने संबंधी खबर के बाद उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा