लाइव न्यूज़ :

तनाव से राहत पाने के लिए रोजाना इस आसान मुद्रा का करें अभ्यास

By उस्मान | Updated: February 8, 2018 18:36 IST

तनाव से निपटने के लिए मौजूद एंटीडिप्रेसेंट के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं इसलिए तनाव से नेचुरल तरीके से राहत पाने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास करें।

Open in App

तनाव का आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपको कई गंभीर रोग होने के खतरा होता है। तनाव से आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है और बेचैनी महसूस करने लगते हैं। तनाव से निपटना आसान काम नहीं है। बेशक तनाव से निपटने के लिए आप एंटीडिप्रेसेंट दवाओं का सहारा ले सकते हैं लेकिन इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आप तनाव से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको एक आसान मुद्रा से मदद मिल सकती है। यह मुद्रा है 'हाकिनी मुद्रा'। योग एक्सपर्ट अमृता लोहिया के अनुसार, इस मुद्रा से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही हाथों में मौजूद एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर दबाव बनता है जिससे शरीर के कई अंग सक्रीय होते हैं। इस तरह आपको नेचुरली तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।  

हाकिनी मुद्रा मुद्रा के लाभ

इससे आपकी आपकी स्मृति और एकाग्रता में सुधार होता है। ब्रेन के लेफ्ट एंड राइट हेमीस्फियर के बीच तालमेल सही बनता है। इससे आपका दिमाग शांत होता है और तनाव से राहत मिलती है।  

हाकिनी मुद्रा करने के तरीके

अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ इस तरह रखें, जिससे हथेलियां आमने-सामने हो। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में टच करें। इस बीच अपनी निगाहें ऊपर की तरफ रखें। सांस लेते समय अपनी जीभ को मुंह के ऊपरी हिस्से के सामने रखें। सांस लेने तक अपनी जीभ को रिलैक्स रखें। इसे कई बार दोहराएं।  

इस मुद्रा का यह भी है बड़ा फायदा

इस मुद्रा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको योग मैट और अन्य चीजों की जरूरत नहीं है। वैसे आपको इसका अभ्यास सुबह के समय ही करना चाहिए और कम से कम 40 दिन करें। इससे आपको शांति का अनुभव होगा। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

फ़िटनेस अधिक खबरें

फ़िटनेसHow to stop overthinking: क्या ओवरथिंकिंग एक बिमारी है?

फ़िटनेसदिल्ली में राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन का आयोजन, आयुर्वेद समेत योग और मोटे अनाज के महत्व पर हुई बात, पद्मश्री तारा जौहर को किया गया सम्मानित

फ़िटनेसनए कोविड वैरिएंट ओमीक्रोन के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद की किरण बनकर निकल रहे हैं नाक के टीके 

फ़िटनेसओमीक्रोन के लक्षण को लेकर राय अलग, जानें कैसे करें पहचान; इस तरह हो सकता है संक्रमण    

फ़िटनेसBlood Sugar से बचना है तो न करें ये Mistakes, नियंत्रित रहेगा शुगर लेवल