लाइव न्यूज़ :

वजन कम करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही करें ये 5 वर्कआउट

By उस्मान | Updated: February 12, 2018 17:17 IST

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इंडिया में बॉडीपॉवर के ब्रांड एम्बेसडर और फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको कुछ ऐसे मजेदार वर्कआउट बता रहे हैं, जिनके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें कहीं भी घर सकते हैं और आपको आसानी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- इन एक्सरसाइज से 1 महीने में लड़कियां घटायें अपना वजन

1) बर्पीज- यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इससे हार्ट रेट तुरंत बढ़ती है जिससे फैट बर्न होता है। इससे मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है और बॉडी में टोन आता है।  

2) जंप स्क्वैट- यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है, जिससे आपके पूरे शरीर पर काम होता है। जंप करने से आपकी हार्ट रेट बढ़ती है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज से आपको स्ट्रेंथ मिलती है। 

3) माउंटेन क्लिम्बर- आपको इस वर्कआउट की धीमी गति से शरुआत करनी चाहिए। कई बार करने के बाद आप गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपकी लेग्स, कोर, शोल्डर और एब्स पर काम होता है।

4) स्किपिंग- वजन कम करने के लिए यह एक मजेदार एक्सरसाइज है। यह एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जिससे भारी मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे आपके लेग्स और आर्म्स में टोन आता है।

5) जम्पिंग लंग्स- इससे आपके ग्लट्स पर काम होता है और आपके बट और लेग्स को टोन मिलता है। कैलोरी बर्न करने के लिए यह एक बेहतर कार्डियो वर्कआउट है। इससे आपकी थाइज का मोटापा कम होता है। 

(फोटो- Pixabay, Flickr) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

फ़िटनेस अधिक खबरें

फ़िटनेसHow to stop overthinking: क्या ओवरथिंकिंग एक बिमारी है?

फ़िटनेसदिल्ली में राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन का आयोजन, आयुर्वेद समेत योग और मोटे अनाज के महत्व पर हुई बात, पद्मश्री तारा जौहर को किया गया सम्मानित

फ़िटनेसनए कोविड वैरिएंट ओमीक्रोन के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद की किरण बनकर निकल रहे हैं नाक के टीके 

फ़िटनेसओमीक्रोन के लक्षण को लेकर राय अलग, जानें कैसे करें पहचान; इस तरह हो सकता है संक्रमण    

फ़िटनेसBlood Sugar से बचना है तो न करें ये Mistakes, नियंत्रित रहेगा शुगर लेवल