लाइव न्यूज़ :

'गौरव वल्लभ ने अकेले चुनाव संभाला, कांग्रेस के ज्यादातर नेता तो सो रहे थे', सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता बने हीरो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 15:00 IST

हरियाणा में सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 को रुझान को देखते हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कांग्रेस के नेताओं पर तंज भी किया और तारीफ भी। तंज इसलिए क्योंकि ध्रुव राठी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस के ज्यादातर नेता सो रहे थे। तारीफ इसलिए क्योंकि ध्रुव राठी ने कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की तारीफ भी की है। ध्रुव राठी ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं में एक गौरव वल्लभ ही ऐसे थे, जिन्होंने अकेले चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला। ध्रुव राठी ने यह भी कहा कि हरियाणा रुझान में जो भी सीटें कांग्रेस को मिल रही हैं, उसका पूरा-पूरा क्रेडिट गौरव वल्लभ को जाता है। 

ध्रुव राठी ने अपने इस ट्वीट के साथ  कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वह चुनाव से संंबंधित डिबेट में बोल रहे हैं। 

वहीं एक दूसरे ट्वीट में ध्रुव राठी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, हरियाणवियों ने बीजेपी को जोरदार झटका दिया है। वो भी तब राज्य की हर चीज पर बीजेपी सरकार का कब्जा था। लेकिन फिर बेरोजगारी का मुद्दा लोगों के लिए मायने रखती है। 

ध्रुव राठी ही नहीं बल्कि ट्विटर के और भी कई यूजर गौरव वल्लभ की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि हरियाणा में सभी 90 सीटों के रूझान आ चुके हैं और किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां सत्तारूढ़ दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। हरियाणा में एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल थे। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो