महाराष्ट्र के जालना में युवा जोड़े को लोगों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद ठाकरे सरकार हरकत में आई

By भाषा | Published: January 31, 2020 05:31 PM2020-01-31T17:31:33+5:302020-01-31T17:31:33+5:30

महाराष्ट्रः पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई।

Young couple thrashed by men in Maharashtra's in Jalna, Maharashtra, video goes viral | महाराष्ट्र के जालना में युवा जोड़े को लोगों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद ठाकरे सरकार हरकत में आई

युवा जोड़े को पीटते लोग।

Highlightsमहाराष्ट्र के जालना जिले में एक गांव में चार पुरुषों ने एक युवा जोड़े को बुरी तरह पीटा।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक गांव में चार पुरुषों ने एक युवा जोड़े को बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''घटना बृहस्पतिवार को हुई। जालना तालुका पुलिस थाना के तहत गोंडेगांव में चार लोगों ने एक युवती और उसके पुरुष साथी की बुरी तरह पिटाई कर दी।''

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (जालना) एस चैतन्य ने घटना की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ''जालना में हुई घटना निंदनीय है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसे (वीडियो) फैलने से रोकने का निर्देश दिया है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।''

उन्होंने इस ट्वीट में महाराष्ट्र के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को भी टैग किया है। 

Web Title: Young couple thrashed by men in Maharashtra's in Jalna, Maharashtra, video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे