लाइव न्यूज़ :

शहीदों संग उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है जातिगत भेदभाव? सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो सीएम योगी ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2020 14:23 IST

गाजीपुर निवासी सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर आज (6 मई) को उनके गांव पहुंचा। जहां उनकी अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ऑफिर की तरह से ट्वीट कर बता दिया गया है कि राज्य में किसी भी शहीद हुए जवान को एक समान देखा जाता है।सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे थे कि यूपी सरकार शहीदों के साथ राज्य में भेदभाव करती है।

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में 8 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से दो शहीद जवान उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। एक यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा हैं। दूसरे गाजीपुर निवासी सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार यादव। दोनों शहीदों को उत्तर प्रदेश की सरकार से मिलने वाली मदद को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ पर शहीदों को मदद देने में जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन आरोपों का खंडन किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिस से किए गए ट्वीट में लिखा है, ''राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि सेना व अर्धसैनिक बलों के शहीद की पत्नी एवं आश्रितों को राज्य सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव की सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा। CM योगी आदित्यनाथ।''

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, सभी शहीदों को पुनः नमन, हमें एवं पूरे देश को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जानें क्या था पूरा विवाद 

असल में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यूपी सरकार के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए दो ट्वीट वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों शहीद हुए जवान के बारे में लिखा गया है। पहला ट्वीट - 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम परवाना, तहसील सियाना, जनपद बुलन्दशहर के निवासी शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को ₹50 लाख का आर्थिक सहयोग देने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। कर्नल आशुतोष की स्मृति में उनके पैतृक गांव में ‘गौरव द्वार’ का निर्माण भी होगा।'

दूसरा ट्वीट- 'सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजीपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान श्री अश्विनी यादव की शहादत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है, सरकार द्वारा परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।'

इन दोनों ट्वीट का कोलाज बनाकर लोग शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम योगी पर जातिगत आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगा रहे हैं। देखें ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं देखने के बाद आज (6 मई) को सीएम ऑफिर की तरह से ट्वीट कर बता दिया गया है कि राज्य में किसी भी शहीद हुए जवान को एक समान देखा जाता है। जाति, धर्म या जगह के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव