इस मुस्लिम शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची 'मां दुर्गा' की मूर्ति

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 20, 2019 01:12 PM2019-01-20T13:12:24+5:302019-01-20T17:35:36+5:30

इस मूर्ति को पूरा करने में 40 दिन का समय लगा था। यूं तो 17 दिसंबर को ही मूर्ति तैयार हो चुकी थी, लेकिन तूफान की वजह से हफ्ते भर पहले ही वो तबाह हो गई, जिसके बाद...

World’s tallest Durga idol was made in Assam by a Muslim artisan | इस मुस्लिम शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची 'मां दुर्गा' की मूर्ति

इस मुस्लिम शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची 'मां दुर्गा' की मूर्ति

61 वर्षीय नुरुद्दीन अहमद का नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज कर लिया गया है। अहमद ने सितंबर 2017 को दुर्गा पूजा पर बिश्नुपुर (गुवाहाटी) में मां दुर्गा की 98 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई थी। ये दुनिया में दुर्गा मां की अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति है। खास बात ये है कि इस मूर्ति को बनाने में हिंदू-मुसलमान, दोनों ही समुदाय के 40 लोगों ने मदद की थी।

इस मूर्ति को पूरा करने में 40 दिन का समय लगा था। यूं तो 17 दिसंबर को ही मूर्ति तैयार हो चुकी थी, लेकिन तूफान की वजह से हफ्ते भर पहले ही वो तबाह हो गई। इसके बाद फिर से 7 दिन के भीतर प्रतिमा को बना लिया गया। इस मूर्ति को बांस की मदद से पूरा किया गया।


अहमद गुवाहाटी के सबसे बड़े दुर्गा पंडालों के आर्ट डायरेक्शन का भी काम देखते हैं। उनका मानना है कि कलाकार के लिए धर्म की बात सामने नहीं आ सकती। कलाकारों का धर्म कला ही होता है।

Web Title: World’s tallest Durga idol was made in Assam by a Muslim artisan

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे