लाइव न्यूज़ :

'मैंने खाकी जनता की सेवा के लिए पहनी है', दिल्ली की महिला पुलिस अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़ निभा रही हैं अपना फर्ज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 14:39 IST

दिल्ली में COVID-19 के कुल 2,514 केस हैं जिनमें से 857 लोग ठीक हो चुके हैं और 53 मौतें हो चुकी हैं। 29 मरीज अभी भी ICU में हैं और 9 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में हर रोज मामलों के बढ़ने की दर(ग्रोथ रेट) 5-5.50 है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम कहती हैं कि एक वक्त था जब उनको पुलिस ज्वाइन करने के लिए काफी ताना मारा जाता था। लेकिन आज उनकी तारीफ हो रही है।मौसम के पति प्रवीन यादव गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और घर पर बच्चे की देखभाल भी करते हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर देश भर की पुलिस 24 घंटे अपना काम मुस्तैदी से कर रही है। वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने के दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही कांस्टेबल मौसम यादव भी रोजान हर दिन अपना फर्ज निभा रही हैं लेकिन अपने डेढ़ साल के बच्चे को घर पर छोड़कर। इसी वजह से मौसम यादव इन दिनों चर्चा में हैं। 

3 साल पहले शादी करने वालीं मौसम का एक डेढ़ साल का बेटा है। लेकिन फिर भी अपने बेटे को मौसम घर वालों के भरोसे छोड़ हर दिन अपनी काम पर जाती हैं। 

अगर मैंने अभी अपना फर्ज नहीं निभाया तो कब निभाउंगी: मौसम यादव 

कोरोना लॉकडाउन के बाद मौसम के परिवार वालों ने उनसे कहा कि उन्हें इस वक्त अपने बच्चे के साथ रहना चाहिए और छुट्टी लेनी चाहिए। मौसम ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया और कहा, ''मैंने खाकी जनता की सेवा के लिए पहनी है। अगर मैंने अभी अपना फर्ज नहीं निभाया तो कब निभाउंगी।''

मौसम के पति प्रवीन यादव गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इन दिनों वर्क फ्रॉम होम पर हैं। मौसम कहती हैं कि जब वह अपनी ड्यूटी पर होती हैं तो पति बच्चे की देखभाल करते हैं। 

महरौली थाने में पोस्टेड हैं मौसम

अपनी इस जिम्मेदारी के निभाने की वजह मौसम अपने महरौली थाने की शान बन गई हैं और उनके वरिष्ठ अधिकारी भी मौसम के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मौसम के परिवार वाले और दोस्तों को भी उनपर काफी गर्व है। साल 2017 में मौसम दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई हैं। फिलहाल वह  पिकेट पर ड्यूटी कर रही है। 

मौसम कहती हैं कि एक वक्त था जब उनको पुलिस ज्वाइन करने के लिए काफी ताना मारा जाता था। लेकिन आज उनकी तारीफ हो रही है...जिससे वह काफी खुश हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है