पति के साथ यौन संबंध बनाते फोटो में खुद को नहीं पहचान पाई महिला, दूसरी महिला के साथ होने के शक में पति को मारा चाकू

By अनुराग आनंद | Published: January 28, 2021 10:45 AM2021-01-28T10:45:36+5:302021-01-28T10:48:04+5:30

एक महिला अपने पुराने तस्वीर में खुद को नहीं पहचान पाई और पति द्वारा यौन संबंध बनाने की तस्वीरों को देखने के बाद  'दूसरी महिला' होने के शक में उसने पति पर जानलेवा हमला कर दिया।

Wife stabs husband over explicit photos with 'another woman', discovers images were of her self | पति के साथ यौन संबंध बनाते फोटो में खुद को नहीं पहचान पाई महिला, दूसरी महिला के साथ होने के शक में पति को मारा चाकू

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsलियोनोरा ने अपने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी थीं।इसके बाद अपने पति को समझाने के लिए समय दिए बिना उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

नई दिल्ली: मेक्सिको में एक महिला ने अपने पति पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पति की बाल-बाल जान बच गई। दरअसल, महिला की नजर एक तस्वीर पर गई, जिसमें उसका पति किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिख रहा था।

इस तस्वीर को देखने के बाद महिला को लगा कि उसके पति किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद महिला ने अपने पति पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पति ने किसी तरह से खुद को बचाया। लेकिन, बाद में जांच के दौरान जब पता चला कि वह तस्वीर खुद उस महिला की है, तो वह हैरान रह गई। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, महिला की पहचान लियोनोरा आर के रूप में की गई है। महिला को पिछले हफ्ते मैक्सिको में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति जुआन एन के पैरों और बाहों पर कई बार चाकू से हमला किया था।

महिला ने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी-

लियोनोरा ने अपने फोन पर पति जुआन की 'एक महिला' के साथ सेक्स करने की तस्वीरें देखी थीं। इसके बाद अपने पति को समझाने के लिए समय दिए बिना, लियोनोरा ने उस पर बार-बार चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

जब जुआन किसी तरह अपनी पत्नी से बचकर उसके हाथों से चाकू प्राप्त करने में कामयाब रहा, तो उसने उससे पूछा कि वह किन तस्वीरों के बारे में बात कर रही है। फिर उसने उसे समझाया कि यह कोई और नहीं बल्कि उसकी ही तस्वीरें हैं। तस्वीरें सालों पहले ली गई थीं, जब दोनों ने शादी नहीं की थी और एक-दूसरे को सिर्फ डेटिंग कर रहे थे।

पड़ोसियों ने घर के अंदर पति-पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी दी-

पड़ोसियों ने घर के अंदर पति-पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को घरेलू विवाद की सूचना दी। इसके बाद शहर के डेलीयर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  लियोनोरा ने बताया कि वह खुद को तुरंत नहीं पहचान पाई, क्योंकि तस्वीर काफी पहले की थी और इसमें वह कम उम्र की एक पतली लड़की थी और साथ ही उसने  मेकअप भी कर रखा था।

पति जुआन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को समझाया कि उसने चित्रों को पुराने ईमेल में देखा था, जिसके बाद उन फोटो को अपने फोन में सहेज कर रख लिया था। अंत में लियोनोरा ने महसूस किया कि यह चित्र उसके ही हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसे जेल में ही रखा गया।

Web Title: Wife stabs husband over explicit photos with 'another woman', discovers images were of her self

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे