लाइव न्यूज़ :

नागपुर के फारुख को शाहरुख खान ने क्यों किया चाय ऑफर?, फिल्म 'जवान' का नागपुर में जबरदस्त क्रेज, किंग खान बोले- मुंबई आना तो मन्नत जरूर आना, मैं और गौरी तुम्हारे साथ चाय पिएंगे

By शाहनवाज आलम | Updated: September 8, 2023 21:03 IST

शाहरुख खान के फैंस ग्रुप 'एसआरके यूनिवर्स नागपुर' द्वारा फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आयोजन नागपुर में गुरुवार को किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने मन्नत में गौरी और अपने साथ चाय पीने के लिए आमंत्रित किया है.शाहरुख ने यह आमंत्रण ऑडियो मैसेज के जरिए फारुख को भेजा है. फिल्म 'जवान' का क्रेज नागपुर में फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है

नागपुर:शाहरुख खान यूं तो अपने सभी फैंस का खूब ख्याल रखते हैं. लेकिन ऐसे कम ही फैन होते हैं जिन्हें शाहरुख खान खुद अपने घर मन्नत में चाय पीने के लिए इनवाइट करें. जी हां, नागपुर के रहने वाले फारुख खान को किंग खान शाहरुख खान ने मन्नत में गौरी और अपने साथ चाय पीने के लिए आमंत्रित किया है.

शाहरुख ने यह आमंत्रण ऑडियो मैसेज के जरिए फारुख को भेजा है. दरअसल शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज नागपुर में फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. शाहरुख खान के फैंस ग्रुप 'एसआरके यूनिवर्स नागपुर' द्वारा फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आयोजन नागपुर में गुरुवार को किया गया.

यहां फिल्म 'जवान' को लेकर नागपुरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फैंस द्वारा फिल्म पर आधारित क्वीज गेम, टी-शर्ट और केक कटिंग के साथ कई आयोजन किए गए. जब इस पूरे आयोजन की वीडियो और फोटो शाहरुख खान ने देखी तो वे खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने ऑडियो मैसेज कर नागपुर के लोगों का धन्यवाद किया.

अपने खास फैन फारुख खान को चाय पीने के लिए आमंत्रित किया. शाहरुख ने ऑडियो मैसेज में कहा कि वे नागपुर के लोगों का यह प्यार देख कर काफी खुश है. खासकर फारुख खान को उन्होंने ढेर सारा प्यार दिया और कहा कि जब वे मुंबई आए तो मन्नत जरूर आएं और गौरी खान और मेरे साथ बैठकर चाय पिए.

शाहरुख को आइडल मानते हैं फारुख

नागपुर के रहने वाले फारूख खान ने लोकमत समाचार से बात करते हुए कहा कि वो शाहरुख खान को अपना आइडल मानते हैं. 2019 में वे किंग खान से मिल भी चुके हैं. जवान फिल्म की फर्स्ट एड फर्स्ट शो के लिए उन्होंने कनाडा के रहने वाले डॉ. गौरव वानखेड़े को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. डॉ. वानखेड़े शाहरूख खान के काफी करीबी माने जाते हैं. फारूख ने दावा किया है कि इस आयोजन के बाद उन्हें शाहरूख खान का मैसेज मिला. यह ऑडियो मैसेज डॉ. वानखेड़े ने ही उन्हें भेजा है.

शाहरूख के जबरा फैन हैं फारूख

फारूख बताते हैं कि वो कॉलेज के दिनों से ही शाहरुख खान को फॉलो करते हैं. किसी भी आयोजन में शाहरूख खान के गानों पर ही डांस करते हैं. उनके शाहरुख के इस प्रेम को देखकर उनके रिश्तेदार और दोस्त उसे शाहरुख खान का जबरा फैन कहते हैं. जब किसी भी तरह का इवेंट होता है तो दोस्त और रिश्तेदार फारूख को शाहरूख खान की एक्टिंग और उनके गानों पर डांस करने के लिए कहते हैं और उन्हें शाहरूख का फैन कहकर चिढ़ाते भी हैं.

टॅग्स :फिल्मशाहरुख खाननागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो