लाइव न्यूज़ :

WHO WAS KS Manilal: 86 वर्ष की उम्र में निधन?, कौन थे केएस मणिलाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2025 16:29 IST

WHO WAS KS Manilal: वनस्पति विज्ञान में उनके दशकों के योगदान, विशेष रूप से 17वीं सदी की वनस्पति विज्ञान की पुस्तक ‘हॉर्टस मालाबारिकस’ का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने के उनके प्रयासों ने उन्हें व्यापक मान्यता दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देकालीकट विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे।‘हॉर्टस मालाबारिकस’ मालाबार क्षेत्र (भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट) की समृद्ध वनस्पतियों का दस्तावेज है।विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए केंद्र ने उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया।

WHO WAS KS Manilal: प्राचीन लैटिन पुस्तक ‘‘हॉर्टस मालाबारिकस’’ का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने वाले प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के. एस. मणिलाल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह 86 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और यहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कट्टुंगल सुब्रह्मण्यन मणिलाल, के. एस. मणिलाल के नाम से जाने जाते थे। वह कालीकट विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे।

वनस्पति विज्ञान में उनके दशकों के योगदान, विशेष रूप से 17वीं सदी की वनस्पति विज्ञान की पुस्तक ‘हॉर्टस मालाबारिकस’ का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने के उनके प्रयासों ने उन्हें व्यापक मान्यता दिलाई। ‘हॉर्टस मालाबारिकस’ मालाबार क्षेत्र (भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट) की समृद्ध वनस्पतियों का दस्तावेज है।

यह पुस्तक शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और क्षेत्र के वनस्पति इतिहास का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत बनी हुयी है। मणिलाल ने कई किताबें लिखीं और 200 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित किए। इसके अलावा उन्होंने कई नए पादपों की प्रजातियों की भी खोज की। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए केंद्र ने उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो