लाइव न्यूज़ :

जानें क्या है हथिया नक्षत्र, जिसे बिहार में बाढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जिम्मेदार ठहराया है

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 30, 2019 17:00 IST

बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहथिया में झमाझम बारिश के साथ हल्के ठंड की शुरुआत होने लगती है।ऐसी मान्यता है कि हथिया नक्षत्र का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

बिहार में आए बाढ़ पर बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री मंत्री अश्विनी चौबे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में बारिश की वजह  'हथिया नक्षत्र' है। अभी  'हथिया नक्षत्र' चल रहा है इसलिए ऐसी मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश 'हथिया नक्षत्र' में और भी गंभीर हो जाती है। अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद 'हथिया नक्षत्र' चर्चा का विषय बन गया है। इस साल  'हथिया नक्षत्र'  26 सितंबर 2019 से लागू हुआ है। 'हथिया नक्षत्र' अक्सर अश्विन माह के अंतिम सप्ताह में होती है। 

ऐसी मान्यता है कि हथिया नक्षत्र का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हथिया नक्षत्र में धान की खेती के लिए वर्षा का बहुत महत्व है। इस अवधि में धान के पौधे बढ़ने की स्थिति में होते हैं और इस पानी से उसकी गति तेज हो जाती है। 'हथिया नक्षत्र' की बारिश के बाद से ही ठंड के मौसम की शुरुआत हो जाती है। 

हथिया नक्षत्र को हस्त नक्षत्र भी कहा जाता है। ये पांच तारों का समूह है जिसकी आकृति हाथ के पंजे के जैसी है। इसका ग्रह स्वामी चंद्र है।  27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को स्वामी नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र के देव बृहस्पति माने गए हैं और शनि इसे दिशा दिखाता है। भारत में हमेशा से ही नक्षत्र परंपरा काफी पुरानी मानी गयी है। नक्षत्र आसमान में तारों के समूह को कहा जाता है। 

हथिया में झमाझम बारिश के साथ हल्के ठंड की शुरुआत होने लगती है। इस बार हथिया नक्षत्र में लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। 

जानें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने क्या दिया बयान 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बिहार में बाढ़ के लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार ठहराया है। अश्विनी चौबे के बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। 

बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना शहर के खगौल थाना अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप भारी बारिश के कारण एक ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिर जाने से उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गयी।  

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल