लाइव न्यूज़ :

Watch: नग्न हालत में सड़क पर दौड़ता रहा स्कूटर, आधी रात को नागपुर में हुई शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2024 16:28 IST

Nagpur Viral Video: शनिवार की रात नागपुर की सड़कों पर एक आदमी को नग्न अवस्था में स्कूटर चलाते देखा गया है।

Open in App

Nagpur Viral Video:नागपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाला वीडियो देर रात नागपुर की सड़कों का है जहां एक शख्स नग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए शख्स स्कूटर पर बैठा है और उसने शरीर पर एक भी कपड़े नहीं पहने हैं।

शख्स रात को बिना किसी डर के नग्न अवस्था में सड़कों पर स्कूटर दौड़ा रहा था जिसका वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया। 

गौरतलब है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम प्रीतम है जिसकी उम्र 35 वर्ष है। वीडियो में नरेंद्र नगर पुल पर और बाद में नागपुर शहर के मानेवाड़ा की ओर अपने स्कूटर पर नग्न सवारी करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात करीब दो बजे हुई और इसे एक दर्शक ने अपने मोबाइल फोन पर फिल्माया और सोशल मीडिया पर साझा किया। 

आरोपी शख्स गिरफ्तार 

अधिकारियों के अनुसार, सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक फोन आया जिसके बाद उन्हें इस विचित्र व्यवहार के बारे में सूचित किया गया और उन्होंने प्रीतम को पकड़ लिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 35 वर्षीय सवार को पुलिस ने जयताला बाजार क्षेत्र में पकड़ा था, जहां उन्होंने उसे अपने दोपहिया वाहन के पास पूरी तरह से नग्न बैठे देखा था। उन्होंने कहा कि वह आदमी असंगत और असामान्य तरीके से व्यवहार कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि बाद में उसकी पहचान जैताला निवासी प्रीतम के रूप में हुई। 

पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के माता-पिता ने दावा किया कि उसे कुछ मानसिक समस्याएं थीं। पुलिस ने कहा, ''बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

टॅग्स :वायरल वीडियोनागपुरNagpur Policeसोशल मीडियाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…