मुंबई: मुंबई के जुहू बीच पर पैसे लेकर लोगों की निजी परेशानियां सुनने की पेशकश कर रहा है। वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। व्यक्ति अजनबियों को पैसे लेकर अपनी बातें सुनाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाथ से लिखे एक साइनबोर्ड के साथ शांति से बैठा वह व्यक्ति राहगीरों को अपनी चिंताएं और भावनाएं साझा करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। मुंबई के जुहू बीच पर बैठा ये व्यक्ति लोगों के दुःख बांटने का धंधा करता है, अगर आपको अपना दुःख बाँटना है, अपना दुखड़ा सुनाने के लिए कोई नहीं है, तो ये भाई आपकी मदद करेगा।
watch Mumbai- वायरल वीडियो
मामूली दुःख के लिएः 250 रुपये
बड़े दुःख के लिएः 500 रुपये
रोने के लिएः 1000 रुपये।
व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर ऑनलाइन यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। व्यक्ति हिंदी में हाथ से लिखा एक बोर्ड पकड़े हुए दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है, "किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं।" वीडियो में एक व्यक्ति से बात करते हुए, उस व्यक्ति ने अपनी फीस के बारे में बताया। सेवा के लिए पैसे देता है, तो उसने कहा, "हां, लोग आते हैं।"
वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पृथ्वीराज बोहरा के रूप में हुई है, जो एक इंस्टाग्राम पेज और एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। इस अनोखी पहल ने मुंबई जैसे व्यस्त शहर में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समर्थन की बढ़ती आवश्यकता के बारे में चर्चा को जन्म दिया है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पैसे लेने के विचार पर सवाल उठाए हैं।