लाइव न्यूज़ :

Watch: मुंबई लोकल में दो युवकों ने पांच सितारा रेस्टोरेंट किया ओपन, जिसने चखा स्वाद वो हो गया फैन

By आकाश चौरसिया | Updated: November 21, 2023 11:27 IST

आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल में एक चलता फिरता पांच सितारा रेस्टोरेंट खोलना का मन बनाया। जब यह शुरू हुआ तो सचदेवा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, फिर क्या था ऑफलाइन हो या ऑनलाइन सभी जगह इनकी चर्चा जोरों पर है। 

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल ट्रेन में पांच सितारा होटल शुरू कियाइस रेस्टोरेंट को उन्होंने 'टेस्टी टिकट' नाम दियादोनों ने इसकी तैयारी और लोगों तक खाने की पहुंच का वीडियो भी बनाया

नई दिल्ली: मुंबई लोकल देश की आर्थिक राजधानी की जान और धड़कन है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। हर दिन हजारों की संख्या में मुंबईवासी लोकल ट्रेन के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इसका सहारा लेते हैं।

इस बीच आर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने मुंबई की लोकल में एक चलता फिरता पांच सितारा रेस्टोरेंट खोलना का मन बनाया। जब यह शुरू हुआ तो सचदेवा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, फिर क्या था ऑफलाइन हो या ऑनलाइन सभी जगह इनकी चर्चा जोरों पर है। 

'टेस्टी टिकट' रेस्टोरेंट मचा रहा मुंबई लोकल में धमालआर्यन कटारिया और सार्थक सचदेवा ने निर्णय किया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में पांच सितारा होटल शुरू करेंगे। इस रेस्टोरेंट को उन्होंने 'टेस्टी टिकट' का नाम दिया है और दोनों ने इसकी तैयारी और लोगों तक खाने की पहुंच का वीडियो भी बनाया, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने इस रेस्टोरेंट को ओपनिंग डेट, समय और लोकेशन बताने के साथ निमंत्रण पहले दिया था। अब उद्घाटन के साथ ही उन्होंने बताया कि सभी ग्राहकों को मुफ्त भोजन दिया जा रहा है। 

दोनों ने यात्रियों को मिठाई भी परोसीलॉन्चिंग के खास मौके पर कटारिया और सचदेवा ने रेस्टोरेंट सर्वर के रूप में कपड़े पहने और एक मेज लेकर चल दिए। इसके साथ जब वे यात्रियों के बीच पहुंचते हैं, तो उनको खाना देने के लिए उनके पास टेबल लगाई और सफेद कपड़ा बिछाया। फिर, उन्होंने खाना सर्व किया। दोनों की नास्ते की सूची में जलेबी और केचअप के साथ मैगी भी परोसी। उन्होंने मिठाई भी परोसी और पहले ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं से ऐसा लगा कि यह सब एक अच्छा कदम है।

चलते फिरते रेस्टोरेंट पर दूसरे और यात्रियों भी इस दौरान उत्सुक दिखें और कुछ ने तो यहां तक इसे असाधारण अनुभव बताया। सचदेवा के वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, "हम अपना अगला रेस्तरां कहाँ खोलेंगे?" वहीं, सार्थक सचदेवा के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को ऑनलाइन लाखों और हजारों लोगों ने भी देख लिया है। 

एक यूजर ने लिखा, "साहसपूर्ण, नया, लीक से हटकर।" इंस्टाग्राम पर एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "टेबल कैसे बुक करें?" 

एक तीसरे यूजर ने लिखा, दनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जिसे किया न जा सके। इसके साथ ही एक और यूजर लिखते हैं, "बहुत सही नया और अद्भुत स्टार्टअप है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईइंस्टाग्रामसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…