लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मोहर्रम जुलूस में बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज, देखें वायरल वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2025 13:50 IST

Muharram 2025 Video Viral: मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को मोहर्रम जुलूस में शामिल लोगों द्वारा प्रतिबंधित मार्ग से घोड़े का पुतला ले जाने की कोशिश करने के बाद बैरिकेड गिरने से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Open in App

Muharram 2025 Video Viral: मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को मोहर्रम जुलूस में शामिल लोगों द्वारा प्रतिबंधित मार्ग से घोड़े का पुतला ले जाने की कोशिश करने के बाद बैरिकेड गिरने से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवाजीगंज थानाक्षेत्र में जुलूस में शामिल कुछ लोगों की पुलिस से झड़प के बाद खजूरवाड़ी मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘मार्ग पहले ही तय कर लिया गया था और जुलूस के आयोजकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया था कि वे निषिद्ध मार्गों से घोड़े के पुतले को न ले जाएं। इसके बावजूद जुलूस में शामिल लोगों ने घोड़े के पुतले को लेकर बैरिकेड हटाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वे घोड़े का पुतला छोड़कर भाग गए।’’ जीवाजीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक कनोडिया ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक खुमान सिंह केलवा, प्रधान आरक्षक मुकेश मुनिया, अनिल सिसोदिया, चंद्रपाल और आरक्षक श्याम सिंह घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। कनोडिया ने बताया, ‘‘बैरिकेड गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया घोड़े का पुतला बेगम बाग के इरफान उर्फ ​​लल्ला का है। आयोजकों समेत सोलह लोगों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत दंगा करने, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने का मामला दर्ज किया गया है।’’ 

टॅग्स :मुहर्रमउज्जैनवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…