लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पत्रकार पर भड़के विराट कोहली, कहा-विवाद पैदा करना है तो ये तो सही जगह नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 17:22 IST

न्यूजीलैंड दौरे पर विराट कोहली सफल नहीं हो पाए. उन्होंने टेस्ट मैच की पारियों में सिर्फ 38 रन बनाए.

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा.मैदान पर अपने आक्रामक व्यवहार पर विराट कोहली ने कहा, मैच रेफरी को इससे कोई समस्या नहीं है

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के एक सवाल से नाराज दिखे। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली से एक पत्रकार ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लेकर एक प्रश्न पूछा था। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन (1 मार्च) को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केन विलियमसन विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। इसके बाद कोहली ने अपने 'विराट' स्टाइल में जश्न मनाया।  

विराट कोहली बोले, विवाद पैदा करने के लिए सही जगह नहीं है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर कोहली के चेहरे पर गुस्सा और नाराजगी साफ जाहिर हो रही थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक पत्रकार ने केन विलियमसन के आउट होने के बाद उनके जश्न मनाने से जुड़ा सवाल पूछा। कोहली ने कहा,  'आपको जवाब ढूंढने की जरूरत है और बेहतर सवाल के साथ आइये। जो हुआ उसे लेकर आप यहां आधी अधूरी जानकारी और आधे अधूरे सवाल के साथ नहीं आ सकते। अगर आपको विवाद पैदा करना है तो यह सही जगह नहीं है। मैंने मैच रैफरी से बात की और जो हुआ उससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।'

 

When asked about his on-field behaviour, Virat Kohli gets tetchy at the post-series presser #NZvINDpic.twitter.com/vtGXm6Xe1A— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 2, 2020

 

विलियमसन के आउट होने के बाद देखें विराट का जश्न

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केन विलियमसन सिर्फ तीन रन बनाकर बुमराह के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। बुमराह की गेंद पर ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका। पहली पारी में टीम इंडिया ने सिर्फ 242 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम न्यूजीलैंड के कप्तान और टीम के सबसे बेहतर बल्लेबाज का विकेट गिरते ही विराट कोहली ने अपने अग्रेसिव स्टाइल में जश्न मनाया।

 

ICC Will Gift Another Spirit Of The Cricket Award To Virat Kohli For His Gentle & Polite Send Off To Kane Williamson.Absolute Pathetic!#NZvIND 🏏pic.twitter.com/wlNR8EHgCe— CriCkeT KinG🤴🏻💎 (@imtheguy007) March 1, 2020

 

केन विलियमसन को नहीं लगा बुरा

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन से जब विराट कोहली के जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,  'विराट ऐसा ही है और वह मैदान पर जुनूनी है। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत है।' 

टॅग्स :विराट कोहलीभारत vs न्यूजीलैंडवायरल वीडियोसोशल मीडियाकेन विलियम्सनपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…