लाइव न्यूज़ :

दादा को है गंभीर बीमारी , तो पोती ने पियानो बजाकर ऐेसे दी खुशी, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 31, 2021 18:38 IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का पियानो बजाता वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह अपने बीमार दादा के लिए पियानो बजा रही है । उनके दादा को कुछ भी याद नहीं रहता है ।

Open in App
ठळक मुद्देपोती ने दादा के लिए बजाया पियानोदादा को अल्जाइमर की है बीमारी , नहीं याद है पोतीफिर भी पोती के गाने को किया पसंद

मुंबई :  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पियानो बजाती लड़की का वीडियो  वायरल हो रहा है । यह महिला अपने अल्जाइमर पीड़ित दादा को खुश करने के लिए पियानो बजा रही है । अल्जाइमर से दादा की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब अपनी पोती को भी नहीं पहचान पाते । इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘खुशी के पल को साझा करने में याद्दाश्त की कोई भूमिका नहीं होती ।’

शीला अवे ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘उनके दादा 93 साल के हैं । उन्हें अल्जाइमर है और वे हर 10 मिनट में उनसे पूछते हैं कि वह कौन हैं ।’ इस वीडियो में शीला अवे पियानो बजाते हुईं नजर आ रही हैं जबकि उनके दादा दरवाजे के पास चुपचुाप से खड़े होकर देखते हैं कि कौन पियानो बजा रहा है । वीडियो के साथ-साथ उस पर टेक्स्ट भी लिखकर आता है । जिसके मुताबिक, दादा इस सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह लड़की कौन है, जो उनका पियानो बजा रही है । कुछ देर बाद दादा अपनी पोती के पास आकर खड़े हो जाते हैं । इस बीच शीला पियानो बजाती रहती हैं ।

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दादा भी पोती के पियानो का आनंद ले रहे हैं । इस दौरान वे शीला को थम्स अप भी देते हैं, जो इस बात का सबूत है कि उन्हें इस बात से बेहद खुशी हुई । इसके बाद वह सोफे पर बैठकर पियानो की धुन को सुनने लगते हैं ।

शीला अवे ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह भी लिखा है, जिंदगी बहुत छोटी है इसलिए अपनों के साथ इस पल का भरपूर मजा लीजिए । वीडियो को 44 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । इस वीडियो को  लोग बेहद पसंद कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?