सांप के साथ खेल रहा था लड़का, लेकिन उसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया खतरनाक वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 24, 2019 11:09 AM2019-09-24T11:09:52+5:302019-09-24T11:09:52+5:30

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का सांप को उसके गर्दन के पास पकड़ा हुआ है और उसे अपने मुंह के पास लाकर उकसा रहा है। इसी बीच सांप ने लड़के के बाल को इतनी जोर से अपने मुंह में दबाया कि उसे छुड़ाना मुश्किल हो गया।

Viral video shows a snake attacking a man after he annoyed it for several minutes | सांप के साथ खेल रहा था लड़का, लेकिन उसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया खतरनाक वीडियो

सांप के साथ खेल रहा था लड़का, लेकिन उसी बीच हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया खतरनाक वीडियो

Highlightsवीडियो को फेसबुक पेज  Reptile Hunter ने शेयर किया है। ये फेसबुक पेज सिर्फ जानवरों की वीडियो शेयर करता है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सांप के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लाखों में व्यूज है। वीडियो को फेसबुक पेज  Reptile Hunter ने शेयर किया है। ये फेसबुक पेज सिर्फ जानवरों की वीडियो शेयर करता है। वीडियो इतना खतरनाक है कि लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो 48 सेकेंड का है। 

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का सांप को उसके गर्दन के पास पकड़ा हुआ है और उसे अपने मुंह के पास लाकर उकसा रहा है। इसी बीच सांप ने लड़के के बाल को इतनी जोर से अपने मुंह में दबाया कि उसे छुड़ाना मुश्किल हो गया। जिस तरह सांप ने लड़के पर हमला किया वह काफी डरावना है।

वीडियो के आखिर में दिख रहा है कि लड़का सांप से अपने बाल छुड़ाने की काफी कोशिश कर रहा है। वीडियो उसी वक्त खत्म हो जाता है।  

ये वीडियो भारत की नहीं है। फेसबुक पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया है। कुछ यूजर कमेंट में लिख रहे हैं कि किसी जानवर को इस तरह से परेशान करना ठीक नहीं है। अगर आप उसके साथ छेड़छाड़ करोगे तो ऐसा ही होगा। 

Web Title: Viral video shows a snake attacking a man after he annoyed it for several minutes

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे