लाइव न्यूज़ :

डिलवरी बॉय ने अनोखे अंदाज में डिलवर किया पैकेट, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 10, 2021 22:20 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डिलवरी बॉय का बैकफ्लिप मारता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें वह आसानी से करतब दिखाते हुए वापस लौटता है ।

Open in App
ठळक मुद्देडिलवरी बॉय ने मजेदार अंदाज में डिलवर किया पैकेटस्वैग में बैकफ्लिप मारता हुआ वापस लौटालोगों ने कहा - डिलवरी बॉय का स्वैग है भाई

मुंबई : इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है । आजकल लोगों के टैलेंट के एक से बढ़कर वीडियो वायरल होते हैं और ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं । इसी कड़ी में  एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे वाकई टैलेंट की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है ।

इस वीडियो में शख्स के पैकेज डिलीवर करने का अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है । फोटो शेयरिंग साइट पर शेयर किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है, लोगों ने इस वीडियो को देख कमेंट सेक्शन में जमकर उसी तारिफ की है ।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति घर के दरवाजे के सामने पैकेज डिलीवर करता है और फिर बड़े ही स्वैग में बैकफ्लिप मारता है ।  इस वीडियो का अंत ड्राइवर के हॉर्न बजाने के बाद बैकफ्लिप के साथ होता है ।

इस वीडियो को ‘nextdoor’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ आज हमारे पैकेज देने के बाद, हमारे ड्राइवर ने ऐसा किया.’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं ।

सोशल मीडिया पर लोगों का डिलीवरी बॉय का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’यह अबतक का सबसे उम्दा डिलवरी बॉय है । ’वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब तक का सबसे अच्छा डिलीवरी ब्‍वॉय ।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ काश यह उतना ही आसान होता जितना दिखता था ।’  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल