लाइव न्यूज़ :

कार में दूल्हे को अचानक पीटने लगी दुल्हन, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 10, 2021 14:58 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में विदाई के समय दुल्हन दूल्हे को जोर-जोर से मारती नजर आ रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देविदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे को दम भर पीटादुल्हन का गुस्सा देखकर लोग हुए हैरान लोगों ने कहा कि लड़के के लिए बहुत बुरा लग रहा है

मुंबई : सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं । खासकर सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के वीडियो खूब वायरल होते हैं । कभी दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा कोई क्यूट मोमेंट वायरल हो जाता है, तो कभी शादी में रिश्तेदारों की मस्ती के पल वायरल हो जाते हैं । अब सोशल मीडिया पर इसे बिल्कुल अलग एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया । 

वायरल वीडियो क्लिप को देखकर ऐसा लगता है कि घटनाक्रम दुल्हन की विदाई के बाद का है । वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक कार में बैठे हुए नजर आते हैं । अचानक दुल्हन को कुछ हो जाता है और वह दूल्हे पर हमलावर हो जाती है । वह दूल्हे को कॉलर से पकड़कर तमाचे जड़ने लगती है ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है ।  दुल्हन को देखकर ऐसा लगता है कि मानो उस वक्त उस पर कोई भूत सवार हो गया हो । दुल्हन किस बात से गुस्सा थी इसकी कोई जानकारी नहीं है । वीडियो में दुल्हन का गुस्सा देखने लायक था और यह लोगों को हैरान भी कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी कौन-सी बात हो गई , जो दुल्हन ने ऐसा किया । 

इंस्टाग्राम पर गुस्सैल दुल्हन का ये वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है । वीडियो को करीब ढाई लाख बार देखा जा चुका है । वहीं यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट किया है, मैं इस लड़के के लिए काफी बुरा फील कर रहा हूं । इसकी बाकी की जिंदगी खराब होने वाली है । ज्यादातर लोग सवाल कर रहे हैं कि दुल्हन को अचानक से क्या हो गया । वह लड़के को इतना क्यों पीट रही है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल